Search
Close this search box.

घटिया निर्माण को लेकर सहायक अभियंता को शिकायत की तो साब ने सब के सामने पेंट उतार दी,ओर बोले…मामला हो रहा वी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News,Bikaner।शनिवार को सीकर जिले के फतेहपुर उपखण्ड के बीबीपुर बड़ा गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का निरीक्षण करने पहुँचे सहायक अभियंता को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा और इस चक्कर में सहायक अभियंता ने अपनी पेंट सबके सामने खोल दी।

मामला पिछली सरकार में स्वीकृत हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जिस में घटिया निर्माण सामग्री और घपले को लेकर लगातार ग्रामीण शिकायत कर रहे थे। इस बीच शनिवार को सहायक अभियंता अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे तब उनको ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्से के स्वर तेज होते देख अभियंता ने सबके सामने अपनी पेंट खोल दी इससे वह मौजूद लोग सकपका गए। बाद में ग्रामीणों ने अभियंता से समझाइश कर दूसरे कमरे में बिठाया गया।

मामले कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच सहायक अभियंता ने माना कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग हों रहा है। बरहाल पुलिस ने बताया है कि इस घटित हुई घटनाक्रम में कोई शिकायत नही दी गई हैं

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की