Search
Close this search box.

बीकानेर में पिस्टल निकलना तो अब आम बात हो गई,रेजिडेंट डॉक्टर के अध्यक्ष पर अज्ञात ने तानी पिस्टल,गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR NEWS,Bikaner। पीबीएम अस्पताल के रेजिडेन्ट चिकित्सक यूनियन के अध्यक्ष पर अज्ञात जने द्वारा बंदुक तानने का मामला सामने आया है। जिसका परिवाद डॉ अभिजीत यादव ने सदर थाने में पेश किया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई मामला तो दर्ज नहीं हुआ। परन्तु इस घटना को लेकर रेजिडेन्ट चिकित्सकों में खासा रोष है। रेजिडेन्ट चिकित्सकों का कहना है कि सुबह की घटना का परिवाद देने के बाद भी अभी तक पुलिस सक्रियता नहीं दिखा पाई है। जबकि सारा घटनाक्रम यहां प्रशासन की ओर से लगे सीसीटीवी में भी कैद हो चुका है। रेजिडेन्ट चिकित्सक डॉ शीशराम स्वामी ने बताया कि सुबह 6:45 बजे पर मेडिकल कालेज गेट के सामने नाश्ता करने गए थे। उस समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉ अभिजीत की छाती पर रिवाल्वर तान दी। लेकिन अध्यक्ष द्वारा गन पकडने पर कारतूस नीचे गिर गया। नहीं तो कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। फिर अभिजीत द्वारा उसको पकडने की कोशिश की। लेकिन वापिस उस पर गाड़ी भी चढ़ाने की कोशिश की गई। लेकिन डॉ अभिजीत बाल बाल बचे। घटना होने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया था और पुलिस को गाड़ी के नंबर भी बता दिया गया। रेजिडेन्ट चिकित्सकों में इस बात को लेकर विरोध है कि इस तरह सरेराह हमलेबाजी का प्रयास से रेजिडेन्ट सुरक्षित नहीं है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की