Search
Close this search box.

मुक्ता प्रसाद में बंद मकान में फंदे पर लटका हुआ मिला युवक का शव।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News,Bikaner। जिले में आत्महत्या का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोई भी ऐसा नहीं होता जब जिले में कही न कही कोई आत्महत्या का मामला सामने नहीं आता। निरन्तर आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं ने अब चिंता की लकीरें खींच दी है। ताजा मामला मुक्ता प्रसाद थाना इलाके का है। जहां बंद मकान में एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बदबू आने पर आस पडौसा के लोगों ने पुलिस को इतला दी। थाने के एसआई राजेन्द्र कुमार,महेश जोइया,जसवंत ने मौके पर पहुंचकर असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी के राजकुमार खडग़ावत,हाजी जाकिर,नसीम,सोएब भाई,मो जुनैद,ताहिर हुसैन,रमजान व मो सतार ने शव को नीचे उतारकर पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया। जानकारी मिली है कि मृतक के परिजन कही गये हुए है। मृतक की पहचान रामपुरा बस्ती निवासी गली नं 9 निवासी चैन सिंह पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देखने पर शव तीन से पांच दिन पुराना है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा