Search
Close this search box.

बिजली चोरी करते पाए जाने पर पूर्व मंत्री का बिजली कनेक्शन काटा,1.25 लाख की VCR भरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व मंत्री की बिजली नहीं आने की बार-बार शिकायत करने पर टीम पहुंची तो चौंक गई। पूर्व मंत्री के कनेक्शन में अवैध बिजली चोरी सामने आई। इस पर 1 लाख 25 हजार की बिजली चोरी की विजिलेंस चेकिंग रिपोर्ट (वीसीआर) भरकर कनेक्शन काट दिया। मामला झालावाड़ के पिड़ावा कस्बे का है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री नफीस अहमद ने जयपुर विद्युत वितरण निगम, भवानीमंडी के अधिकारियों को उनके घर पर बिजली नहीं आने की शिकायत दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर बार-बार इस मामले में शिकायत कर रहे थे। इस पर भवानीमंडी एक्सईएन शंभूनाथ सोमवार को अपनी टीम को लेकर पूर्व मंत्री के घर पहुंचे। यहां घर पर बिजली नहीं आने की समस्या देखने लगे तो मंत्री के घर पर बिजली चोरी करने की बात सामने आई।

भैरोंसिंह सरकार में रहे हैं मंत्री

एक्सईएन शंभूनाथ ने बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए वीसीआर भरकर बिजली कनेक्शन काट दिया। इस दौरान एक्सईएन ने बताया- पूर्व मंत्री दो दिन से सुबह-शाम मुझे फोन कर बिजली नहीं आने की शिकायत कर रहे थे। मैं उनकी शिकायत सुनने पिड़ावा में उनके घर पर गया तो देखा बिजली की सर्विस लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। मीटर हटाकर कनेक्शन काट दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व मंत्री तय सीमा के अंदर वीसीआर की राशि नहीं भरते हैं तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।

बता दें कि नफीस अहमद साल 1990 में भैरोंसिंह शेखावत की सरकार में जनता दल से स्टेट मोटर गैराज मंत्री रहे हैं। उस समय झालावाड़ जिले में पिडावा विधानसभा क्षेत्र रही थी, लेकिन परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्र खत्म कर इसको झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में मिला दिया।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की