follow us:

Search
Close this search box.

आज का राशिफलः वृश्चिक राशि के लोगों की वजह से दूसरों की जीवन बदलेगा, मकर राशि के लोगों की मेहनत सफल होगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शनिवार, 18 मई को मेष राशि के लोग दूरदृष्टि रखकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। कर्क राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों की वजह से दूसरों का जीवन बदलेगा। मकर राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए से जानिए आपके लिए नया दिन कैसा रह सकता है…

मेष –

निर्णय लेते समय दूरदृष्टि रखने की जरूरत है। काम की गति आपको धीमी लगेगी, लेकिन जब तक विचारों में स्पष्टता नहीं होती है, तब तक किसी भी काम को आगे बढ़ाने की हड़बड़ी न करें। भविष्य की चिंता दूर करने के लिए किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

करियर : लोगों से मिल रही प्रशंसा की वजह से काम के लिए डेडीकेशन बढ़ने लगेगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधित दुविधा दूर करने का रास्ता जल्दी ही मिलेगा।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

वृषभ –

काम संबंधी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन आपकी एकाग्रता के कारण हर काम अंजाम तक पहुंचेगा। पैसों से संबंधित समस्या जल्दी ही दूर होगी। मित्र से मिली मदद के कारण काम को आगे बढ़ाया जा सकता है। काम संबंधी यात्रा का मौका मिल रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करें। सोच में बार-बार आ रहे बदलाव की वजह से थोड़ी तकलीफ होगी।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव पर ध्यान देना जरूरी होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी बातों पर बारीकी से ध्यान देते रहें।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या रहेगी। खान-पान पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मिथुन –

नए काम की शुरुआत करते समय अनेक रुकावटें आएंगी, लेकिन जैसे ही परिस्थिति मन के विरुद्ध होने लगेगी, उसे सुलझाने का मार्ग भी प्राप्त होगा। लापरवाही न हो, इस बात का ध्यान रखे। लोगों से मिल रही सूचनाओं पर ध्यान दें।

करियर : काम की वजह से जो तनाव था, वह दूर होगा। काम संबंधी उत्साह रहेगा।

लव : पार्टनर के कारण जीवन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

हेल्थ : सेहत अचानक से बिगड़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

कर्क-

जरूरी बातों को समझने के लिए किसी व्यक्ति से मदद मिलेगी। फिलहाल आप लोगों से पीछे छूट रहे हैं, यह भावना अधिक सताएगी। खुद को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयत्नों के कारण बड़ा यश जल्द ही हासिल होने वाला है। पैसों से संबंधित लाभ प्राप्त होगा, इस कारण आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाया जा सकता है।

करियर : आपका काम आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें।

लव : रिलेशनशिप मर्जी के अनुसार बदलाव दिखाएगा।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

सिंह –

मित्रों से हो रही बातचीत की वजह से नई जानकारी मिल सकती है। इस कारण उदासीनता दूर होगी। काम संबंधित हर एक जिम्मेदारी आपको निभाने की जरूरत है। कुछ बातों में लापरवाही होने से मानहानि हो सकती है। काम से अधिक मौजमस्ती पर ध्यान देने से वक्त बर्बाद होगा।

करियर : जो बातें काम के लिए रुकावट बनती हैं, इस बात पर ध्यान देते रहें।

लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पार्टनर के लिए आपका बर्ताव सही रखें।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

कन्या –

परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने से अकेलापन दूर होगा। जल्दी किसी व्यक्ति से काम को आगे बढ़ाने के लिए मदद प्राप्त हो सकती है। जिन बातों में आपको दुविधा महसूस होती है, वह अपने आप सुलझ जाएंगी। मर्जी के अनुसार अधिकतर बातें होती हुई नजर आएंगी।

करियर : काम संबंधी तनाव दूर होगा, महत्वपूर्ण टारगेट पूरा होगा।

लव : परिवार और पार्टनर की वजह से जीवन में आनंद बना रहेगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर- 3

तुला –

जीवन की जिन बातों के लिए नाराजगी महसूस होती है, उन्हें देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ वक्त बिताने से आप में काफी बदलाव आएंगे। अपनी संगत सुधारने की कोशिश करते रहें। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी अचानक होती है तो इसे नजरअंदाज न करें।

करियर : काम संबंधी ट्रेनिंग पर ध्यान देना जरूरी होगा, वर्ना आगे का काम करना कठिन लगेगा।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय स्वभाव में कठोरता न रहे, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : मीठे पदार्थों का सेवन करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

वृश्चिक –

आपकी वजह से दूसरों के जीवन में किस प्रकार का बदलाव होता है, इस बात का अवलोकन करना जरूरी होगा। बड़े टारगेट हासिल करने के लिए सकारात्मकता महसूस होगी। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेते समय कायदों से जुड़ी परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। किसी भी हालत में खुद को कमजोर न समझें।

करियर : काम से जुड़े जो अवसर मिल रहे हैं, उन्हें स्वीकार करते रहें।

लव : रिलेशनशिप धीरे-धीरे बदलाव दिखाएगा। चिंता का कारण नहीं है। पार्टनर पर विश्वास रखें।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

धनु –

एक जैसे अनुभव हो रहे हैं, ये बात आपको चिंतित कर सकती है। वर्तमान से जुड़ी बातों के कारण जो सीख प्राप्त हो रही है, उस पर ध्यान देना जरूरी होगा। दूसरों से अधिक खुद के विचारों पर ध्यान देने की जरूरत है। वर्ना विरोधों की वजह से हर बार आपको कमजोर महसूस होता रहेगा।

करियर : काम के साथ-साथ नई बातों को सीखने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा।

हेल्थ : तनाव और चिंता की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

मकर –

कड़ी मेहनत के बाद आपको यश हासिल होने वाला है। इसलिए छोटी-मोटी रुकावटों से न डरें। आप खुद पर विश्वास करें। दूसरों से प्राप्त हो रही टिप्पणियों की वजह से खुद को देखने का नजरिया नकारात्मक न बनने दें।

करियर : मनचाहे कार्य क्षेत्र में काम करने का मौका आपको मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या शारीरिक कमजोरी की वजह से हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

कुंभ –

कठिन समय में लोगों से मिल रही मदद लाभदायक रहेगी। अकेलापन दूर हो सकता है। गलत लोगों से रखी हुई अपेक्षाएं आपका तनाव का कारण बन रही हैं। अपनी निर्णय क्षमता को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करने की जरूरत होगी।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव को अपनाना सीखें।

लव : लव रिलेशनशिप ठीक रहेगा। दूसरों की बातों को नजरअंदाज करके केवल रिलेशनशिप पर ध्यान देते रहें।

हेल्थ : सेहत अचानक से खराब हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

मीन –

जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक आपको एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। काम की जगह कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे, इस कारण लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ बातचीत सीमित रहेगी। अपनी मर्जी के अनुसार निर्णय लेने के लिए दूसरों के पक्ष को भी महत्व देना सीखें।

करियर : काम अपेक्षा के अनुसार बदलाव दिखाएगा। अटका पेमेंट भी आपको प्राप्त हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा, अपने रिलेशनशिप की तुलना पुराने रिलेशनशिप के साथ न करें।

हेल्थ : जोड़ों का दर्द तकलीफ का कारण हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बीसीडीए क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन: काव्या किंग्स ने जीता खिताब

बीकानेर। बीकानेर सीसीटीवी डीलर्स एसोसिएशन (BCDA) द्वारा आयोजित “बीसीडीए क्रिकेट टूर्नामेंट 2025” का रेलवे ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शहर

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा हॉल का उद्घाटन और विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

बीकानेर। नत्थूसर बास स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्व. श्रीमती जीया देवी सांखला एवं स्व. श्रीमती जमना देवी टाक की पुण्य स्मृति में

बीकानेर में भूकंप,अचानक धरती हिलने से लोगों में बैठा डर, किसी तरह की कोई जनहानि नहीं

बीकानेर में रविवार सुबह ठीक एक बजे भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया है। लोग जहां खड़े थे, वहीं पर भूकंप के कारण जमीन

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का 1 फरवरी सेे लाभ लेने के लिए 31 जनवरी से पहले कराएं पंजीकरण

25 लाख के चिकित्सा बीमा के साथ मिल रहा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर बीकानेर में 25 सरकारी व 7 निजी अस्पतालों में