Search
Close this search box.

2 पुलिस वालों की हत्या के मामले में 5 आरोपियों की सजा निलंबित।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जयपुर।राजस्थान

उच्च न्यायालय ने सीकर में सीआई मुकेश कानूनगो और एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में उम्र कैद की सजा भुगत रहे पांच अभियुक्तों की सजा को निलंबित कर दिया है। न्यायमूर्ति इन्द्रजीत सिंह और न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश अभियुक्तों की आपराधिक अपील में दायर प्रार्थना पत्रों पर दिए।

न्यायालय ने इस मामले में अभियुक्त दिनेश कुमार, ओमप्रकाश, अनुज, आमिर और रामपाल की सजा निलंबित करते हुए जमानत पर रिहा करने को कहा है। हालांकि न्यायालय ने मुख्य अभियुक्त अजय चौधरी और जगदीप की सजा निलंबन की अर्जी को खारिज कर दिया है।

अभियुक्तों ने प्रार्थना पत्र में निवेदन किया कि वे पांच साल से जेल में हैं और उन पर सीआई एवं कांस्टेबल पर गोली चलाने का आरोप नहीं है और पुलिस के मोके के बनाए नक्शे से भी अभियुक्त अजय व जगदीप की ही मौजूदगी घटनास्थल पर मिली थी। एफएसएल रिपोर्ट से हथियारों की रिकवरी बेमेल है। अपील की सुनवाई और फैसले में समय लगेगा इसलिए तब तक उनकी सजा स्थगित की जाए।

6 अक्टूबर, 2018 की रात गश्त के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कानूनगो एवं कांस्टेबल रामप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,और ट्रायल कोर्ट ने गत वर्ष 11 जुलाई को अभियुक्तों को उम्र कैद सजा सुनाई थी। अभियुक्तों ने सजा के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की थी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा