बीकानेर। पिता-पुत्र के साथ रॉड व डंडों से मारपीट करने का मामला बीछवाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना 15 मई को गंगानगर चौराहा की है। इस संबंध में सुडसर निवासी भंवरलाल ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में मांगीलाल, ओमो, रामरतन, सीताराम, राहुल, मधूसुदन, रामचंद्र और दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों द्वारा बस सवारी व रूट की बात को लेकर उसे व उसके पुत्र के साथ रॉड व डंडों से मारपीट की। जिससे उसे व उसके पुत्र को चोटें आई। जिनका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिवादी के पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


