Search
Close this search box.

नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया धरना।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News, बीकानेर।

पीबीएम अस्पताल बीकानेर के शव गृह के आगे सोमवार को रतनगढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या करने के आरोप में सभी आरोपियों को गिरफ़्तार करने की मांग को लेकर परिजनों के साथ हिन्दूवादी नेता दुर्गा सिंह शेखावत, विश्वजीत सिंह हरासर, विहीप के अनिल शर्मा के नेतृत्व में दिया धरना। परिजनों की मांग के अनुरूप दुर्गा सिंह, विश्वजीत सिंह हरासर व अनिल शर्मा ने मांग रखी की जब तक सभी दरिन्दों को पुलिस द्वारा गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा। पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। तब पुलिस प्रशासन द्वारा यह कहने पर की नामज़द पांच आरोपियों में से चार को गिरफ़्तार किया जा चुका है और एक बचे हुए आरोपी की गिरफ़्तारी जल्द ही होगी, तब परिजन व मौजूद सभी ने पार्थिव देह के पोस्टमार्टम के लिए सहमति प्रदान की। मौके पर दिनेश सिंह भदौरीया, के लाल, विजय स्वामी, दीपक वर्मा,केशव पारिक, एडवोकेट संजय रामावत, लोकेश माथुर, वेद व्यास, हरकचंद, अभिषेक सूरज पुरोहित आदि अन्य सभी का रहा सहयोग।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की