Search
Close this search box.

पारिवारिक विवाद में भाई ने अपने ही भाई व भाभी पर किया हमला,भाभी की मौत,भाई की हालत गम्भीर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के सांवतसर गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई और भाभी पर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे भाभी की मौत हो गई, जबकि भाई को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और युवक को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।

पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते सांवतसर निवासी संतोष विश्नोई ने आज करीब 12 बजे अपने बड़े भाई मोहनलाल विश्नोई और भाभी सुशीला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल सुशीला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। सिर से खून बहता रहा और तड़पते हुए भाभी ने दम तोड़ दिया। मोहनलाल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। उसके भी सिर में ही गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची सेरुणा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जिसे बाद में श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

पहले से चल रहा है विवाद

परिवार में भाई-भाई के बीच पहले से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले ही पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसी विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। दोनों भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान बीच बचाव में आई भाभी को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा