Search
Close this search box.

चाइनीज मांझे ने कल बीकानेर शहर में जमकर कहर बरसाया।एक दिन में 250 से ज्यादा घायल,78 के गले मे गहरा घाव,500 से ज्यादा पक्षी घायल।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन के अभियान की शुक्रवार को आखातीज के दिन पोल खुल गई। महज 10 घंटे में 250 से ज्यादा घायल पीबीएम, सेटेलाइट और प्राइवेट हॉस्पिटलों में पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीजों की गर्दन में गहरे घाव थे। हैरानी की बात यह है कि पिछले एक महीने से जिला प्रशासन चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चला रहा था।

इसके बावजूद लोगों ने चाइनीज मांझे का धड़ल्ले से उपयोग किया। जिसका नतीजा यह रहा कि राह चलते बाइक सवार लोगों की गर्दन रबड़ की तरह कट गई। पीबीएम और सेटेलाइट हॉस्पिटल में 15 से ज्यादा मरीज ऐसे थे, जिनकी सांस नली तक चाइनीज मांझा पहुंचा था।

यह तो गनीमत रही कि किसी बाइक सवार की जान नहीं गई। लेकिन जिन लोगों की गर्दन, आंख, नाक, और हाथ-पांव में गहरे घाव हुए हैं, वे जवाबदेह अधिकारियों की अनदेखी से हुए इस दर्द को कई महीनों तक भुला नहीं पाएंगे।

आधा सेंटीमीटर दूर थी मौत, ऑपरेशन कर दो मरीजों की जान बचाई

पीबीएम की ईएनटी डिपार्टमेंट के सीनियर रेजिडेंट डॉ. अशोक पूनिया ने कहा कि ट्रोमा सेंटर में सुबह आठ बजे से मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। दोपहर तक मांझे से कटने वाले घायलों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। शाम तक मांझे से गर्दन कटने वाले मरीजों की संख्या 78 तक पहुंच गई थी। एक के बाद एक मरीजों को देखकर हमारी पूरी टीम हैरान रह गई।

गंभीर घायलों में दो मरीज ऐसे थे, जिनके आधा सेंटीमीटर मांझा गर्दन के अंदर चला जाता तो सांस नली कट सकती थी। दोनों मरीजों को खून रुकने का नाम नहीं ले रहा था। पूरी शर्ट खून से सन गई। तुरंत दोनों को ऑपरेशन थियेटर लेकर गए, जहां उनकी गर्दन का ऑपरेशन कर जान बचाई गई। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है, दोनों पीबीएम की आईसीयू में भर्ती हैं। सांस नली कटने से मरीज की जान भी जा सकती है।

24 घंटे अलर्ट मोड में रहे डॉक्टर-सीएमओ डॉ. एलके कपिल

चाइनीज मांझे से घायल होकर हॉस्पिटल पहुंचने वाले मरीजों के लिए डॉक्टरों को कुछ दिन पहले ही अलर्ट कर दिया था। शुक्रवार को ईएनटी, ऑर्थो, आई हॉस्पिटल, स्किन, सर्जन और एनेस्थीसिया के डॉक्टर 24 घंटे ट्रोमा सेंटर में मौजूद रहे। ईएनटी के प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. गौरव गुप्ता भी लगातार गंभीर घायलों का फीडबैक ले रहे थे।

ट्रोमा सेंटर में मौजूद डॉक्टरों में ईएनटी के सहायक आचार्य डॉ. मनफूल महरिया, डॉ. सैफाली, डॉ. आयुषी, डॉ. राजीव, एनेस्थीसिया के डॉक्टर सुनील, डॉ. शिखा, नर्सिंग ऑफिसर संजय जांगिड़, अनिल, राजेंद्र, राजकुमार खड़गावत और त्रिलोक सिंह राजपूत का सहयोग रहा। मांझे से 500 से ज्यादा पक्षी घायल हुए। तीन दर्जन से ज्यादा की मौत हो गई।

घायल पक्षियों के लिए राजमाता सुशीला कुमारी जीवदया सेवा समिति की ओर से तीन दिन तक निशुल्क उपचार कैंप लगाया गया। समिति के रामदयाल राजपुरोहित ने बताया कि पांच जगह पर कैंप लगाए गए थे, जहां वेटरनरी डॉक्टरों ने घायल पक्षियों का इलाज किया। अधिकतर पक्षी इतनी बुरी तरह घायल हैं कि उन्हें बर्ड केयर यूनिट में रखा गया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की