पुलिस की नाक के नीचे जमकर बिका चाइनिज मांझा
बीकानेर। नगर स्थापन दिवस के अवसर पर शहर में दो दिन जमकर पंतग उडती है। लेकिन कुछ लालची व्यापारी पंतग उड़ाने के लिए चाइनिज मांझे का प्रयोग करते हैँ जिससे सैकड़ों पक्षी व आमजन कटते है कई बार इससे जान तक जा चुकी है लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण शहर में बड़े धड़ल्ले से चाइनिज मांझा बेच रहे है। लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे है। सबसे ज्यादा मांझा कोतवाली व गंगाशहर व नयाशहर इलाके में खुल्नेआम बिक रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोटगेट के अंदर बनी दुकानों पर दिनभर में करीब 400 से 600 चरखी बेच चुके है।
शातिर तरीके से बेचते है मांझा
पंतग बेचने वाले व्यापारी इतने शातिर है कि चाइनिज मांझा किसी दूसरे के घर में रखते है जहां से आसानी से लेकर जाते है। दुकान से थोड़ी सी दूर पर ही गोदाम ब ना रखे है। जहां से ग्राहकों को खुल्लेआम मौत का सामना बेच रहे है।
कलक्टर के आदेश की उड़ी हवाईयां
नगर स्थापन दिवस से पहले ही जिला कलक्टर ने सख्त निर्देश दिये कि अगर कोई चाइनिज मांझे बेचता है तो उस पर तुरंत कार्यवाही करें। लेकिन बीकानेर पुलिस ने कलक्टर के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए जमकर चाइनिज मांझा बेचा है।
पुलिस के सामने बिकता मौत का सामान
कोटगेट, बड़ा बाजार, जस्सूसर गेट,गंगाशहर शहर की कई दुकानों में चोरी छिपे चाइनिज मांझा बेच जा रहा है। जबकि इन इलाकों में पुलिस के सिपाही दिनभर गश्त करते नजर आते है। लेकिन उनकी नजरों से दूर है यह घातक सामान

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न
श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।


