Search
Close this search box.

युवक की मौत के मामले में फिर से होगी जांच, पुलिस ने एफआर लगाकर अदालत में पेश की, एसपी को दोबारा जांच के आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News बीकानेर।

संदिग्ध मौत से जुड़े एक मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट को खारिज करते हुए फिर से जांच का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने एसपी को आदेश दिया कि उच्च अधिकारी फिर से जांच करवाकर रिपोर्ट पेश करें। इसके बाद तीन जून को फिर से सुनवाई होगी। मामले के अनुसार उमेशदान 10 जून 2023 को घर से काम जाने का कहकर निकला और दो दिन बाद 12 जून को उसका शव मिला। उमेश के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर करवाई थी। तत्कालीन थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने मामले की जांच कर एफआर लगा दी। सीओ शालिनी बजाज ने रिपोर्ट का सत्यापन किया। इस एफआर को चुनौती देते हुए मृतक के परिजनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। परिवादी ने एडवोकेट जितेन्द्र जैन ने एफआर लगाने पर आपत्ति दर्ज कराई। जांच में कई तथ्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। मामले में दुबारा जांच करने का आदेश दिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-तीन ने बीकानेर के एसपी को आदेश दिया है कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच करवाई जाए।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की