Search
Close this search box.

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के निजी सचिव के साथ पुलिस ने की बेवजह मारपीट,4 पुलिस कर्मी निलंबित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News Bikaner

विधायक के निजी सहायक के साथ मारपीट करने की खबर सामने आयी है। मामला बाड़मेर से जुड़ा है। जहां पर शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के निजी सहायक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने और हवालात में बंद कर दिया गया। जिसके बाद एसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद सदर थाने के हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी के कर्मचारी धर्मवीर सिंह निवासी उडंखा बीती रात को ऑफिस से बाइक पर अपने गांव की तरफ जा रहा था। इस पुलिस ने बाइक को रुकवाकर डॉक्यूमेंट पूछे, नहीं होने पर बाइक को जब्त कर सदर थाने लेकर आए। आरोप है कि वहां पर धर्मवीर सिंह के साथ सदर थाने के ड्यूटी इंचार्ज और तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने रात में उसके साथ मारपीट की। यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बेवजह इसके साथ थाने में बंद करके मारपीट की। धारा 151 में धर्मवीर सिंह को बंद कर दिया। सुबह जब जानकारी उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी लगी। तो युवक का मेडिकल करवाया गया। एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने हेड कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल वीरेद्र, चंद्र शेखर, अचलाराम को संस्पेड कर दिया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मुक्ता प्रसाद में बंद मकान में मिलें दो शव, पुलिस मौके पर…..

मुक्ता प्रसाद में बंद मकान में मिलें दो शव, पुलिस मौके पर….. बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में बुजुर्ग दंपति के शव मिलने

मंत्रालयिक कर्मचारियों के कार्य आवंटन आदेश को निरस्त करने वाले पत्र के विरोध स्वरूप शिक्षा निदेशालय परिसर में आज लगातार चौथे दिन प्रदर्शन- सद्बुद्धि यज्ञ कर जताया विरोध

मंत्रालयिक कर्मचारियों के कार्य आवंटन आदेश को निरस्त करने वाले पत्र के विरोध स्वरूप शिक्षा निदेशालय परिसर में आज लगातार चौथे दिन प्रदर्शन किया गया

सावन के पहले दिन जमकर बरसे बादल,किया महादेव का जलाभिषेक,प्रशासन हर बार की तरह नाकाम

बीकानेर।सावन मास के प्रथम दिन शुक्रवार को बादलों ने महादेव का जलाभिषेक किया। शहर में मूसलाधार बारिश हुई। रिमझिम बारिश का दौरा 2 बजे शुरू

सांड के हमले से महिला की मौत के मामले में नहीं किया मुआवज़े का भुगतना,नगर निगम आयुक्त का होगा फर्निचर कुर्क

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सांड से कुचलकर महिला की मौत के मामले में 81200 रुपए का भुगतान नहीं किए जाने पर नगर निगम आयुक्त कार्यालय