Search
Close this search box.

लो अब तो खुद पुलिस वालों का घर सुरक्षित नही,राजस्थान में पुलिसवाले के घर में ही सेंधमारी, चोरों ने उड़ाए 10 लाख रुपये के गहने,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News Rajasthan

राजस्थान के नागौर में देर रात चोरों ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल के घर में घुसकर लाखों के गहने चोरी कर लिए. चोरों को घटना के बाद जाते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है. हालांकि, घर के सीसीटीवी के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गांव गए थे परिवार के लोग
बताया गया कि पीड़ित भींवराज डांगी नागौर पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल है. सावन डांगी ने बताया कि पारिवारिक काम से परिवार के सभी सदस्य नागौर से बाहर आसोप गांव गये थे. परिवार के सभी सदस्य वहीं प्रोग्राम में रुक गए और केवल उनके पिताजी ही वापस नागौर आए. वे करीब 2 बजे घर आए तो 2 व्यक्ति उनके घर की तरफ से आते हुए दिखे.

जब उनसे पूछताछ की तो भाग खड़े हुए. इसके बाद जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. फिर घर के अन्दर जाकर देखा तो अन्दर के दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था. अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था.

पड़ोसी के घर की CCTV फुटेज से छेड़छाड़
लॉकर में रखे सामान को संभाला तो उसमें से 5 तोला सोने की आड़, 1 तोला सोने की रखड़ी, 1 तोला सोने की अंगूठी, 5 जोड़ी पायल, 35 तोला चांदी, 4 चांदी के नोट, 2 चांदी की गणेश भगवान की मूर्तियां, 1 लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति और 1 लाख रुपए नकद गायब मिले. इसके अलावा अन्य घरेलू कीमती सामान नहीं मिला. पड़ोसी के घर में सीसीटीवी के साथ छेड़छाड़ भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में से घटना के दौरान की फुटेज गायब है.

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की