Search
Close this search box.

बीकानेर,मेडिकल कॉलेज के छात्र व मकान मालिक में किराए की बात को लेकर आपस मे मारपीट।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में किराए पर रह रहे मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के साथ देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल छात्र को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र लूणकरणसर निवासी रोहन मेघवाल पवनपुरी में बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे वीर सावरकर पार्क के पास किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक ने उससे मकान खाली करवा लिया था। रविवार को वह वापस मकान पर गया, जहां अग्रिम किराए की बात को लेकर मकान मालिक ओर छात्र आपस में भिड़ गए। छात्र का आरोप है कि मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की।साथी छात्र के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र ट्रोमा सेंटर में एकठ्ठे हो गए। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। छात्र का मेडिकल कराया गया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत यादव ने मेडिकल कॉलेज छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा है कि मेडिकोज छात्रों के साथ आए दिन मारपीट हो रही हैं । उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों ट्रॉमा सेंटर में मरीज के परिजनों ने घायल के इलाज को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ धक्का-मुक्की की थी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की