Search
Close this search box.

फ़ास्ट फ़ूड के नाम पर खिला रहे जहर,रंग मिला पानी,पनीर,व चटनी करवाई नष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शुक्रवार और शनिवार को कोर्ट परिसर तथा राजीव गांधी मार्ग के स्ट्रीट फूड वेंडर्स के यहां निरीक्षण की कारवाई की गई।


इस दौरान कुल 67 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को साफ-सफाई एवं डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य कलर काम में नहीं लेने के लिए निर्देशित किया गया। इस कार्यवाही में कुल 100 लीटर रंग मिला पानी, 30 किलोग्राम रंग मिली हुई चटनी और 10 किलोग्राम रंग में मेरीनेटेड पनीर मिला। जिसे जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आइसक्रीम एवं मसालों के नमूने भी लिए गए। नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की