Search
Close this search box.

बीकानेर:ट्रोमा सेंटर में भिड़े रेजिडेंट डॉक्टर -मरीज के परिजन,रेजिडेंट डॉक्टर ने लगाया मारपीट और धक्का मुक्की करने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टर-मरीज के परिजन आपस में भिड़ गए। मरीज को देखने में ज्यादा टाइम लगने पर एक मरीज के परिजन ने ट्रोमा सेंटर में हंगामा मचा दिया। सूचना मिलने पर ट्रोमा सेंटर में मौजूद नर्सिग स्टाफ,सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचें मौके तब तक युवक भाग गया। ट्रोमा सेंटर में शाम आठ बजे मरीजों की भीड़ जमा थी। सेंटर मे रेजिडेंट डॉक्टर मरीज देख रहे थे। इस दौरान एक मरीज के साथ आए लोगों में से एक युवक ने रेजिडेंट डॉक्टर से बहस करना शुरू कर दिया। युवक का कहना था कि डॉक्टर मरीज को चेक करने में काफी वक्त लगा रहे है। इस बात को लेकर युवक जोर-जोर से बोलने लगा। रेजिडेंट डॉक्टर ओम प्रकाश ने मरीज के परिजन को समझाया कि पहले गंभीर रूप से घायल मरीज को देखकर आपके साथ आए मरीज को देखता हूं ,यह जवाब सुनकर मरीज का परिजन रेजिडेंट डॉक्टर बैठे हुए उलझ गया और हाथापाई पर उतर आया। घटना के बाद गुस्साए रेजिडेंट डॉक्टर्स ट्रोमा सेंटर की बिल्डिंग में इकठ्ठा हो गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी।इसके बाद आक्रोशित रेजिडेंट डॉक्टर, एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ पीके सैनी सहित रेजिडेंट डॉक्टर सदर थाने पहुंचे आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की