Search
Close this search box.

ठगी का नया तरीका:आपका बेटा गिरफ्तार हो गया,ऐसा कॉल आये तो हो जाये सावधान।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर में इन दिनों एक नए तरीके से लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। बदमाश फेक कॉल कर खुद को दिल्ली, मुंबई व जयपुर पुलिस कमिश्नरेट का अधिकारी बताते हैं। फिर लोगों को कहते हैं कि उनके बेटे-बेटियों को स्मैक बेचने और रेप के केस में गिरफ्तारी किया है। साथ ही कॉल पर किसी की रोने की आवाज भी सूनाते हैं। जो बोल रहा होता है कि ‘मम्मी बचा लो, पापा बचा लो। फिर गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए कार्रवाई नहीं करने के लिए रुपए मांग रहे हैं। ऐसा ही कॉल बीकानेर अंत्योदय नगर निवासी गोविंद रामावत के पास आज सुबह आया। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया और कहा कि उनका बेटा एक केस में गिरफ्तार है, आप अपने बेटे का नाम बताओ। इस गोविंद रामावत ने कहा कि उनका बेटा तो उनके पास बैठा है। ऐसा बोलते ही ठग ने फोन काट दिया।

गोविंद रामावत ने बताया कि जिस वक्त उनके पास यह फर्जी कॉल आया उस वक्त उनके पास दोस्त राजीव शर्मा बैठे थे। राजीव शर्मा ने बताया कि उनके पास भी इस प्रकार का कॉल आया और कहा कि उनका बेटा गलत काम में गिरफ्तार हुआ है, फोन पर बच्चे की रोने व चिल्लाने की आवाज भी सुनाई और छोडने के बदले में पैसों की मांग की। लेकिन उसके बाद राजीव शर्मा ने घर पर पता लगाया तो उनका बेटा घर पर ही था, तब अहसास हुआ कि किसी ने फर्जी तरीके से ठगी करने का प्रयास किया है, सजग हो गए। बता दें कि ठगी करने वाले बदमाशों ने ठगी करने का यह नया तरीका निकाला है। बदमाश फोन कर सीधे लोगों को धमका रहे हैं। डर कर कुछ लोग बदमाश के बताए अकाउंट में रुपए भी ट्रांसफर कर देते है। बाद में ठगी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी जाती है। शहर में इन दिनों इस तरह धमकाकर रुपए मांगने की अनेक सूचनाएं मिल रही है, लॉयन एक्सप्रेस अपने पाठकों से अपील करना चाहता हैं कि ऐसे फर्जी कॉल से सावधान और सजग रहे। ठग अलग-अलग नंबरों से फोन करते है और मामला रफादफा करने के लिए अपने ही बदमाश साथियों को अधिकारी बताकर बात करवाते हैं। एक बार तो फोन उठाने के बाद धमकियां सुनकर लोग सकपका जाते हैं, लेकिन बाद में ठगी माजरा समझ में आने पर चैन की सांस लेते हैं। अधिकतर फोन प्लस 92 नंबर से आ रहे हैं, जो पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय कोड है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की