Search
Close this search box.

ट्रैन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत,पीबीएम मोर्चरी में रखा शव,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,बीकनेर में एक महिला ने ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा दी। मौत इतनी दर्दनाक है कि चेहरा पूरी तरह विकृत हो चुका है, सिर के बाल उखड़ गए। ऐसे में चहरे से पहचान पाना काफी मुश्किल है। अलबत्ता उसके पैरों में पहनी हुई नीले रंग की एक जोड़ी स्लीपर चप्पल, पायल और कान का झुमका पुलिस को मौके से मिला है। मामला सुनसान इलाके का है। ऐसे में दुर्घटना है, आत्महत्या या कुछ और इस बारे में कहा नहीं जा सकता। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है

दरअसल आज यानी 29 अप्रैल की रात को ही पुलिस को सूचना मिली कि केमल फार्म के पीछे रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात देखे। शव को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिये सेवादारों को बुलाया। ऐसे में असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इनमें सोएब, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, राजकुमार खड़गावत, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, मोहम्मद सतार, रमजान आदि शामिल रहे। इन सेवादारों ने मौके पर जहां पुलिस की मदद की वहीं शव को पीबीएम मोर्चरी तक पहुंचाया।

प्रथम दृष्टया महिला की उम्र लगभग 50 साल लग रही है। उसने घाघरा चुनरी पहन रखी थी। पायल, कान का गहना और नीले रंग की स्लीपर चप्पल मौके से मिली है। पुलिस आस-पास लोगों से पूछताछ कर मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की