Search
Close this search box.

तश्करो की हिमायत करना पड़ा भारी,सब इंस्पेक्टर को किया सेवा से बर्खास्त।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,बीकानेर में पकड़े गए अफीम तस्करों का बचाने का प्रयास कर रहे पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने इसके आदेश जारी किये हैं।

दरअसल पिछले महीने बीकानेर के पांचू पुलिस थानाधिकारी रामकेश मीणा ने नाकाबंदी कर एक गाड़ी को रोका था जिसमें अफीम के साथ दो व्यक्ति पकड़े गए। इस मामले की जानकारी लेकर प्राबेशनर एसआई रमेश कुमार पुत्र चैनाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचा और दोनों व्यक्तियों को छुड़ाने की कोशिश की। अपने पद का प्रभाव बताकर धमकाया।

बाद में पता चला कि एसआई की इस मामले में संलिप्तता है। जांच में उसके मोबाइल में अपराधियो के साथ उनकी चैट द्वारा बात चीत में संलिप्तता पाई गई। इस पर नोखा सीओ ने मुकदमा दर्ज कर एसआई रमेश कुमार को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इसी मामले में बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ने कठोर कार्रवाई करते हुए सीसीए नियमों के तहत एसआई को सेवा से बर्खास्त किया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की