Search
Close this search box.

अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी,आधा दर्जन लोग हुए घायल,2 की हालत नाजुक।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। अपने किसी रिश्तेदार के गमी शामिल होने जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, घायलों में की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग आज सुबह अपने किसी रिश्तेदार के गमी में शामिल होने कोलायत के भोजूसर जा रहे थे। बच्छासर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही चीख-पुकार मच गई। गाड़ी पलटी हुई देखकर ग्रामीण भी दौड़ाकर मौके पर पहुंच गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

*ये हुए घायल*

विमला,लक्षिता, विमला देवी,शोभा,सरोज, रामकुमार,सभी निवासी रामपुरिया हवेली के पीछे,होटल भंवर निवास के पास,

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की