Search
Close this search box.

मंदिर में मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,प्रतिनिधि मंडल मिला SP से

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर । बीकानेर में ओसवाल सुराणा पंचायती के एक मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना पर सामाजिक प्रतिनिधियों ने आक्रोश जाहिर किया है। इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी तेजस्विनी गौतम से मिलकर न्याय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिये पत्र में सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा है कि 10 अप्रैल की रात को मंदिर में दर्शन करने अजय सुराणा को वहां मौजूद 15-20 लोगों ने जानलेवा हमला किया। इसके साथ सोने के आइटम भी छीन लिये। समस्त ओसवाल सुराणा पंचायती ट्रस्ट की ओर से दिये गए पत्र में अध्यक्ष अशोक सुराणा, अजय सुराणा आदि ने पुजारी परिवार पर मारपीट सहित अन्य आरोप लगाये हैं।

सामाजिक प्रतिनिधियों ने मांग की है कि मंदिर में अवांछित गतिविधियों को रोककर दर्शनार्थियों के शांतिपूर्ण आवागमन, दर्शन-पूजन की व्यस्था की जाएं। सामाजिक जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे लोगों को भी हटाने की मांग की गई।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की