DNR न्यूज, शनिवार की रात करीब 9 बजे हर्षो के चौक में जगदीश हर्ष और विजय कुमार बिस्सा ( मुन्ना बिस्सा) के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मामला गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में 2 लोग घायल भी हुए है। नयाशहर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष जगदीश हर्ष ने विजय कुमार, काकू किराडू,अनिकेत बिस्सा,आशु बिस्सा, शक्ति व्यास,मोहित बिस्सा,गिरिराज बिस्सा व पांच सात अन्य पर जानलेवा हमला करने और पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। वही विजय बिस्सा ने जगदीश हर्ष,पुरुषोत्तम हर्ष उर्फ फरसा,नवरतन हर्ष के खिलाफ जबरन गाड़ी में डाल कर ले जाने ,मारपीट करने और हजारों रुपये छिनने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न
श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।


