Search
Close this search box.

चुरू में 16 साल के बच्चे को पिट पिट कर मार डाला,मानवता खत्म होते जा रही है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मोबाइल रिचार्ज कराने गए 16 साल के नाबालिग से मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने नाबालिग को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के दादा की रिपोर्ट पर पिता और दो बेटों पर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद हत्या के आरोपी मौके से भाग गए। मामला चूरू जिले का है। जहां कोतवाली पुलिस के अनुसार वार्ड 20 शेखावत कॉलोनी निवासी मो. शकुर ने रिपोर्ट में बताया है कि उसके नाबालिग पोते अशरफ को मोहल्ले का असलम पिछले 3-4 दिन से मारने की धमकी दे रहा था। वह मेरे पोते से रंजिश रखता था। पीडि़त ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे अशरफ मुझ से रुपए लेकर मोहल्ले के बाबू कलाल की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। उसी समय मैं भी उसके पीछे बाबू कलाल की दुकान पर गया था। इसी दौरान वहां पर कासम और उसके दो बेटे असलम और जावेद भागकर आये और मेरे पोते अशरफ पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे नीचे नाली पर पटक कर लात और घूंसों से मारपीट की। मैंने शोर मचाया तो बाबू कलाल, राबीया, हैदर और कालू आदि भागकर आए। जिस पर आरोपी अशरफ को छोड़कर फरार हो गए। अशरफ को संभाला तो वह बेहोश हो चुका था। हम उसे लेकर गवर्नमेंट डीबी अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अशरफ को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की