Search
Close this search box.

बीकानेर की गवर माता जो  निकलती है पुलिस के पहरे में।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,बीकानेर में गणगौर उत्सव में राजघराने की गणगौर के साथ एक निजी गणगौर का मेला भी भरता है। माथै पर टीका,कानों में कुंडल,नाक में नथनी,बाहों पर बाजूबंद,हाथों में चूड़ला सहित नख-शिख सोने के गहनों और कीमती कपड़ों से सजी-धजी गणगौर यह है बीकानेर के चांदमल ढढ्ढा की गणगौर। जो करोड़ो के गहनों से सजती है और गहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस का जप्ता भी तैनात रहता है।
यह गणगौर साल में दो दिनों तक ढ़ढ्ढों के चौक में पुस्तैनी हवेली में और हवेली से बाहर भी लाई जाती है। जहां दूर दूर से महिलाए इसके दर्शन करने आती है महिलाए इस गणगौर के आगे नृत्य करती है। लगभग 150 साल पुरानी और दिलचस्प है। संभवतया देश में सबसे महंगे करोड़ों के गहनों से सजी इस गवर के पांव के पूरे पंजे बने हुए हैं। आमतौर पर गणगौर के पांव के पंजे नहीं बनाये जाते। लगभग डेढ़ सौ साल पहले सेठ उदयमल के पुत्र नहीं था। उनकी पत्नी ने राज परिवार से गणगौर पूजन की इजाजत मांगी। राजा की गवर पूजने पर एक साल में पुत्र हो गया। बेटे का नाम रखा-चांदमल। इसके साथ ही ढढ्ढा परिवार ने राजपरिवार से गवर को मांग लिया। इसके साथ ही इस गवर का नाम हो गया चांदमल ढढ्ढा की गवर। गवर माता के लिए उस जमाने में लाखों की लागत के सोने, कुंदन से जड़े गहने बनाये जो आज तक इन्हें पहनाये जाते हैं।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की