Search
Close this search box.

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ बेरहमी से मारपीट, तिजोरी में रखे 32 हजार रुपए लेकर हुए फरार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नागौर के बीकानेर हाईवे पर स्थित थांवला फांटे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कार सवार में कुछ अज्ञात हथियार बंद लुटेरे पहुंचे । पेट्रोल पंप के लुटेरे ने सेल्समैन व मालिक के साथ जमकर मारपीट की साथ ही 32 हजार रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गया। साथ ही जाते समय सेल्समैन के 7200 रुपए भी लेकर चले गए। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया । पादुकला थाना इलाके के थांवला फांटे के पास रात्रि में कार में सवार होकर कुछ बदमाश पहुंचे। पेट्रोल पंप के मालिक और सेल्समैन के साथ मारपीट कर 32 हजार रुपए और सेल्समैन के 7200 रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पादुकाला थाना पुलिस पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अपनी कार से उतरते ही सेल्समैन धर्माराम को पकड़ा और ऑफिस में लेकर पहुंचे। इस दौरान पेट्रोल पंप का मालिक उम्मेद सिंह भी वहा सो रहा था । उनके साथ लोहे के सरिए और गन दिखाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। लुटेरों ने बॉक्स को उठाकर अपनी कार में रख लिए। ऑफिस में रखे रजिस्ट्रर व कागजात सहित सामान लेकर फरार हो गए। फिर चाबी छीनकर तिजोरी में रखे 32000 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने उम्मेदसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लुटेरो की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की