Search
Close this search box.

खुद खुदा के गंदे नाले में मिले शव के मामले में आया नया मोड़,बेटे ने हत्या का मामला करवाया दर्ज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News, बीकानेर। कल गंगाशहर थाना क्षेत्र में गंदे पानी के नाले में मिले शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। शव की शिनाख्त चौपडा बाडी निवासी नारायणराम के रुप में हुई है।

इस संबंध में मृतक के पुत्र ने हत्या करने का अंदेशा जताते हुए सोहा, नोखा निवासी केशुराम पुत्र तेजाराम के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र निवासी भीखाराम की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि उसके पिताजी का मृत देह शरीर लेघा कॉलोनी के पास गंदे तालाब में मिला है।

उसके पिता की केशुराम से करीब एक पखवाड़े पूर्व हाथापाई हुई थी। केसुराम ने उसके पिता और चाचा भींयाराम को जान से मारने की धमकी दी थी। परिवादी का आरोप है कि केशुराम ने ही उसके पिता की हत्या कर शव गंदे नाले के पास फेंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की