Search
Close this search box.

आयुष्मान हॉस्पिटल विवाद गहराया,पूर्व मंत्री मेघवाल ने डाक्टर पर लगाये गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News,11 सितम्बर 2025, बीकानेर। आयुष्मान हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ मचा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके जबरन धरना स्थल से हटाया, जिसके बाद कांग्रेसजनों में रोष फैल गया। इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर बी.एल. स्वामी पर गंभीर आरोप लगाए।

मेघवाल ने कहा कि “आयुष्मान हॉस्पिटल के खिलाफ बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे संभाग से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यहां इलाज के नाम पर खुलेआम लूट और मौत का खेल चल रहा है। कई निर्दोष मरीजों की जान गलत हार्ट सर्जरी और लापरवाहियों की वजह से गई है।”

पूर्व मंत्री ने डॉक्टर बी.एल. स्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि “ऑपरेशन वाले मरीजों के हार्ट में बेवजह छल्ले डाले जा रहे हैं ताकि लाखों रुपये वसूले जा सकें। यह कारोबार इलाज का नहीं बल्कि सीधे-सीधे लोगों की जान और जेब पर हमला है।”

उन्होंने मांग की कि डॉक्टर स्वामी की सर्जरी व अस्पताल की गतिविधियों की उच्च-स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही अस्पताल को तुरंत बंद कर पीड़ितों को न्याय दिया जाए।

मेघवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन को मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की