Search
Close this search box.

बीकानेर विकास प्राधिकरण को हाई कोर्ट ने दीया दोहरा झटका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। पंचशती सर्किल स्थित शराब की दुकान व पट्टों को रद्द करने के मामले में बीकानेर विकास प्राधिकरण को झटका लगा है। राजस्थान हाई कोर्ट की डबल बेंच ने बीडीए द्वारा पंचशती सर्किल पर सीज की गई शराब की दुकान को खोलने के न केवल आदेश जारी किए। बल्कि पट्टे निरस्त करने की भी कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है। जानकारी मिली है कि हाईकोर्ट बीडीए के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। इसमें कहा गया है कि नगर विकास न्यास द्वारा संबंधित पार्टी को जो पट्टा जारी किया है,उसके बाद भी सीज करना गलत है। इसके साथ ही 19 पट्टेे रद्द करने की कार्रवाई चल रही थी। जिसका पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई द्वारा विरोध दर्ज करवाया और आंदोलन की चेतावनी दी। तो उसके बाद पट्टे निरस्त करने की भी कार्रवाई एकबारगी बीडीए द्वारा रोक दी गई। शनिवार को आएं इस निर्णय के बाद बीडीए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। जबकि पूर्व में भी सादुलगंज कच्ची बस्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चल रहा है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की