बीकानेर । जयनारायण व्यास कालोनी थाना इलाके के अशोक नगर इलाके में महिला की बदमाशों द्वारा हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या घर में घुसकर की गई मारपीट के कारण हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए हैं।धरने पर बैठे लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर सरकारी नौकरी देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, वे धरना खत्म नहीं करेंगे। पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की कोशिश की कर रहा है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक हम शव नहीं उठाएंगे।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


