Search
Close this search box.

पांचवीं और आठवीं बोर्ड एग्जाम के लिए ग्रेड तय:पहली बार 40 परसेंट से कम मार्क्स आने पर स्कूल में फिर से देना होगा एग्जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पास होने के लिए 33 परसेंट मार्क्स चाहिए लेकिन राजस्थान में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा में चालीस फीसदी से ज्यादा अंक आने पर ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इससे कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स को स्कूल में ही फिर से एग्जाम देना होगा। स्कूल एग्जाम में भी इससे कम मार्क्स आए तो स्टूडेंट्स को स्पेशल क्लास में बैठना होगा। जहां इनका शैक्षिक स्तर सुधारा जाएगा

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की सहायक निदेशक चंद्र किरण पंवार की ओर से आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय के सहायक निदेशक कुलदीप बुढ़ानिया ने बताया- स्टूडेंट्स के कम मार्क्स आने पर उनको विशेष क्लास में पढ़ाकर स्तर सुधारा जाएगा ताकि आगामी क्लासेज में उसे परेशानी न हो

ये रहेगी ग्रेडिंग व्यवस्था

A ग्रेड : 81 से 100 परसेंट मार्क्स
B ग्रेड : 61 से 80 परसेंट मार्क्स
C ग्रेड :41 से 60 परसेंट मार्क्स
D ग्रेड : 33 से 40 परसेंट मार्क्स
E ग्रेड : 00 से 32 परसेंट मार्क्स

25 लाख स्टूडेंट्स

इन दोनों एग्जाम में राजस्थान के करीब 25 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। अकेले पांचवीं बोर्ड में ही 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। आमतौर पर अधिकांश स्टूडेंट्स डी ग्रेड से ऊपर मार्क्स लेते हैं लेकिन कुछ स्टूडेंट्स डी और ई ग्रेड में भी अटक जाते हैं। ये बच्चे पास तो हो जाते हैं लेकिन अगली क्लास में पढ़ नहीं पाते

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गियर में खड़े ट्रैक्टर को किया स्टार्ट,अनियंत्रित होने से ड्राइवर नीचे गिरा,गई जान

बीकानेर। जिले के दंतौर थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर के नीचे आने से घायल हुए बिहार के एक युवक की पीबीएम अस्पताल इलाज के दौरान मौत हो

राजस्थान में खुदाई में मिला हज़ारों साल पुराना शहर,1700 साल पुराना कंकाल साथ में 5 सभ्यताओं के सबूत मिले

राजस्थान। राजस्थान के डीग में भारतीय पुरातत्व सर्वे (ASI) को बड़ी कामयाबी मिली है। डीग के बहज गांव में ASI की खुदाई साइट पर टीम

माली सैनी समाज की ‘गौरव गाथा’ का आगाज़, 12 से 14 सितम्बर तक होगा रत्न सम्मान समारोह

बीकानेर।माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा आयोजित “गौरव गाथा : माली सैनी समाज रत्न सम्मान” कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बूडिया को पुलिस ने रेप केस में किया गिरफ्तार

जोधपुर ।अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूडिय़ा को हरियाणा की स्टेट क्राइम ब्रांच ने रेप केस में जोधपुर से गिरफ्तार किया

WhatsApp us