Search
Close this search box.

खेजड़ी बचाओ आंदोलनकरोयों से मिले सीएम भजनलाल,वृक्षो की कटाई पर सख्त कानून बनाने का मांगपत्र सोपा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर में सोलर कंपनियों की ओर से लगातार खेजड़ी के पेड़ काटने और वापस नहीं लगाने से नाराज पर्यावरण प्रेमियों का आंदोलन इन दिनों चल रहा है। इस बीच आंदोलनकारियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के खींवसर में मुलाकात की। चुनावी रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री ने संदेश देकर इन प्रतिनिधि मंडल को बुलाया था।

खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने की मांग

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा मुकाम के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी रामानन्द आचार्य, मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी भागीरथदास, शिक्षा शास्त्री स्वामी कृपाचार्य महाराज के सानिध्य में नागौर पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर हरे वृक्षों की कटाई पर रोक लगाने एवं इसके लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग का पत्र सौंपा।

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बूडिया, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवराज जाखड़ सहित रामगोपाल माल, सुभाष बिश्नोई, रामकिशन जाट, बनवारी लाल डेलू, मोखराम धारणीया, जगदीश शर्मा, नरसिंह भाटी, जेठाराम लाखूसर शामिल थे। मुख्यमंत्री को वर्तमान हालात से अवगत कराते हुए बताया कि सोलर कंपनियां हजारों खेजड़ी सहित खेतों में खड़े हरे वृक्षों पर निर्ममता पूर्वक प्रहार कर रही है। इससे क्षेत्र का वन्य जीवन प्रभावित होने लगा है। इसके लिए पूर्व में बनाए गए कानून में संसोधन की आवश्यकता है।

पूर्व में बने नियम कायदों का वर्तमान समय में औचित्यहीन हो गए हैं। वनों के लिए, पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। अतः राजस्थान में नया ट्री एक्ट बनाया जाए। वन्य जीवों की हत्या रोकने के लिए कानून बनाया जाए। काश्तकार अधिनियम में संशोधन करने और वन्य जीव अधिनियम को संशोधित करने की मांग भी की गई है। संगठन से जुड़े शिवराज बिश्नोई ने बताया कि वार्ता में राज्य सरकार के मंत्री के. के. बिश्नोई और पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की