बीकानेर। बीकानेर में दीपवाली त्यौहार पर झपटामार गैंग के हौसले बुलंद है। अब तो ये पुलिस की नाक के नीचे भी बारदाते करने में बाज नही आते। आज दीपवाली पर्व पर नत्थूसर गेट पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर ही वारदात को अंजाम देते बदमाशो को लोगो ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले। स्थानीय लोगो ने बताया कि एक महिला गेट की तरफ से गोकुल सर्किल की तरफ जा रही थी। सामने से दो युवक बाइक पर आए महिला के गले मे पहनी चेन पर झपटा मार कर भागने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास से निकल रहे लोगो ने उनकी बाइक को रोक कर पकड़ा। एक युवक पैदल ही भाग गया जबकि दूसरे को नत्थूसर गेट की पुलिस चौकी में बैठे पुलिसकर्मियों के हवाले किया। घटना की सूचना मिलने पर नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी पहुचे और युवक को थाने ले गए। इस छीनाझपटी में महिला के गले मे बदमाश युवक के नाखूनों से खरोच भी आई है। फिलहाल पुलिस युवक से थाने में पूछताछ कर रही है।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


