Search
Close this search box.

नाल एयरफोर्स के जवान से 30 लाख की ठगी करने वाले 2 आरोपी को नाल पुलिस ने धर दबोचा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले के नाल थाना पुलिस ने आनलाईन ठगी करने वाले पिता-पुत्र आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गये।थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि पकड़े गये आरोपी दुर्ग मध्यप्रदेश निवासी 77 वर्षीय प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव तथा 26 वर्षीय प्रियांक श्रीवास्तव है। जो आनलाइन ओपीओ बेचने के नाम पर फ्रॉड करते है। आरोपियों के द्वारा देश के दस राज्यों में ठगी करने की बात भी सामने आ रही है। इन्होंने बीकानेर के नाल एयरफोर्स में किराये के मकान में रहने वाले एयरफोर्स के जवान अंकित अग्निहोत्री से जून में तीस लाख चालीस हजार की धोखाधड़ी कर ठगी की थी। इन्हें छत्तीसगढ़ के आदित्यनगर से पक ड़ा है।

36 शहरों में दर्ज है शिकायत
पकड़े गये आरोपियों के विरूद्व दस राज्यों के 36 शहरों में शिकायत दर्ज है। इनमें बिहार,कर्नाटक,महाराष्ट्र,राजस्थान,उत्तरप्रदेश,पं बंगाल,दिल्ली,गुजरात,हिमाचल प्रदेश,के रल,तेलंगाना शामिल है। इसमें सर्वोधिक ठगी के मामले महाराष्ट्र में दर्ज है।

इस टीम को मिली सफलता
ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज होने के बाद एसपी कोविंद सागर ने एक टीम का गठन कर तकनीकी साधनों का सहारा लेकर इन दोनों को पकड़ा। इस टीम में थानाधिकारी महेन्द्र दत्त के साथ उपनिरीक्षक अमित कुमार,कानि सचित्रवीर,सुधीर,पवन कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की