Search
Close this search box.

जवाहर नगर में हुई लाखो की चोरी में पुलिस मिली बड़ी सफलता।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के जवाहर नगर क्षेत्र में आचार्य के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  कुछ दिन पहले  रविंद्र आचार्य के घर पर हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग पर पुलिस को शक हुआ था। ये नाबालिग लड़का रविंद्र के घर के सामने स्थित पार्क में छिपा हुआ था। और इस ताक में था कि कब रविंद्र का परिवार बाहर निकले और वो अंदर घुस जाए। जैसे ही रविंद्र का परिवार घर से बाहर अपने छोटे भाई के यहां सुंदरकांड के लिए निकला। वैसे ही ये लड़का पार्क से निकलकर रविंद्र के घर में घुस गया। घर के बाहर का ताला नहीं तोड़ा बल्कि अंदर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। वो सीधे रविंद्र के कमरे में गया और वहां से उसी आलमारी को खोला, जिसमें सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे। करीब 45 मिनट तक नाबालिग उस कमरे में रहा। इसके बाद वो वापस निकल गया। आस पड़ौस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस नाबालिग पर शक किया। उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने कुछ सामान बरामद भी किया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की