Search
Close this search box.

भीनासर फायरिंग कांड:दोनों आरोपी साथ मे करते थे चोरियां,किसी बात को लेकर हो गया झगड़ा,चला दी गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। भीनासर निवासी मोहन कुम्हार को गोली मारने का आरोपी सुजानदेसर निवासी रेवंत कुम्हार फरार है। गंगाशहर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल मोहन के पर्चा बयान पर पुलिस ने रेवंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि मोहन और रेवंत दोनों ही बाइक चोर हैं। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों मामा-बुआ के बेटे हैं। आरोपी रेवंत, परिवादी मोहन की बुआ का लड़का है। दोनों एक साथ चोरी की वारदातें करते हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात वारदात होने से पहले दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी रेवंत अपने मामा के बेटे मोहन के पास गया। मोहन का घर भीनासर नखतबना के मंदिर के पास है। यहीं स्थित खेल मैदान में दोनों मिले। मोहन ने पुलिस को बताया है कि यहां रेवंत ने उस पर 3-4 गोलियां चलाई। पहली गोली चूक गई। इसके बाद मोहन ने रेवंत को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरने के बाद रेवंत ने मोहन पर 2-3 गोलियां और चलाई। जिसमें से एक गोली मोहन के सीने के साइड में लग गई। 

पुलिस के अनुसार गोली मोहन की पसलियों में फंस गई, जिसे ऑपरेशन कर निकाला जाएगा।

शनिवार की रात को आखिर ऐसा क्या हुआ था कि रेवंत ने अपने ही मामा के बेटे पर गोली चला दी, यह जांच का विषय है। हालांकि आशंका है कि विवाद चोरी से कमाए माल के हिसाब किताब अथवा बंटवारे को लेकर हुआ। रेवंत के मिलने पर ही वारदात के पीछे के रहस्य उजागर होंगे। रेवंत फरार है, उसका फोन बंद है। ख़ास बात यह है कि पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल भी नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की