Search
Close this search box.

जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में BBS SCHOOL बनी विजेता।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

” BBS स्कूल बनी विजेता”

स्कूली जिला स्तरीय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय “बीकानेर बॉयज स्कूल” में किया गया।
स्कूल के शारीरिक शिक्षा प्रभारी “साजू K. B.” ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। इसमें आयु वर्ग 14(छात्र) में 17, आयु वर्ग 17(छात्र) में 21 एवं आयु वर्ग 19 (छात्र)में 10 टीम रही।

15 सितंबर से 20 सितंबर तक चली इस खेल प्रतियोगिता में बीकानेर के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने अपने दमखम का परिचय दिया।
आयु वर्ग 19 (छात्र) में उत्कृष्ट और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बीकानेर बॉयज स्कूल ने सेंट विवेकानंद स्कूल को हरा प्रथम स्थान प्राप्त किया
इसी प्रकार आयु वर्ग 17(छात्र) में भी “बीकानेर बॉयज स्कूल” के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने गत वर्ष के रिकॉर्ड को कायम रखा और रा.उ.मा. विद्यालय, अर्जुनसर को हरा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार आयु वर्ग 14 (छात्र) में रा.उ.मा. विद्यालय, अर्जुनसर ने प्रथम और “बीकानेर बॉयज स्कूल” ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
“बीकानेर बॉयज स्कूल” में ही हुए परितोष वितरण समारोह में मुख्य अतिथि “फादर साजू” मैनेजर बीकानेर बॉयज स्कूल,”फादर संदीप प्रिंसिपल बीकानेर बॉयज स्कूल, “फादर थॉमस” प्रिंसिपल LFCS स्कूल नोखा तथा सहयोगी “फादर स्टीफन” ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की