Search
Close this search box.

लिव इन मे रह रही महिला के साथ मारपीट,शरीर मे चोटो के कई निशान,SP पहुंची पीबीम।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पवनपुरी में लिव इन में रहने वाली महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देर रात इस महिला को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने स्वयं पहुंचकर डॉक्टरों से पूरी रिपोर्ट ली। महिला जिस शख्स के साथ रहती थी, उसी ने पिटाई कर दी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया- महिला के साथ उसके साथ रहने वाले शख्स ने मारपीट की है। जिसका मामला दर्ज किया जा रहा है। महिला के शरीर पर फिलहाल गंभीर चोट सामने नहीं आई है। उसके शरीर पर कई जगह खरोंच व अन्य चोट है। महिला रोग विशेषज्ञ को रात को ही बुलाकर उसका परीक्षण करवाया गया। जहां स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन चोट के निशान जरूर है। सवाई सिंह राजपुरोहित नामक युवक पर मारपीट का आरोप है। थानाधिकारी सुरेश ने बताया कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम ट्रॉमा सेंटर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़िता के हाल जाने। युवती लिव-इन में रहती है। महिला के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। महिला का इलाज शुरू हो गया है। व्यास कॉलोनी पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंचकर मारपीट के आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। मकान की भी तलाशी ली जा रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की