Search
Close this search box.

50 लाख के लूट के 7 आरोपी को महज 18 घंटे पकड़ा,लुटेरों का साथ देने वाले 2 पुलिसकर्मी ससपेंड।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। लेकिन, दो सिपाही इसी मामले में सस्पेंड भी हो गए हैं। “जीरो टोलरेंस” नीति पर काम कर रही बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने गिरफ्तार युवकों को सहयोग करने का आश्वासन देने के मामले में नयाशहर थाने के सिपाही अमित और महेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी आरोपी के साथ खड़ा होने पर पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व में नोखा के पुलिसकर्मी को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

यह था मामला

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में इमरान नामक युवक के साथ पिछले दिनों लूट हुई थी। इस लूट के मामले में सात जनों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें कुछ युवकों को सहयोग करने का आश्वासन सिपाही महेश कुमार और अमित ने दिया था। इसकी भनक एसपी को लगी तो मामले की छानबीन करवाई गई। सीओ सिटी श्रवणदास संत को जांच सौंपी गई। प्राथमिक जांच में दोनों की लिप्तता पाये जाने पर सस्पेंड कर दिया। दोनों को थाने से भी हटा दिया गया है। अभी सीओ सिटी श्रवणदास मामले की जांच कर रहे हैं।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिस दिन लूट के आरोपी पकड़े गए थे, उसी दिन दोनों सिपाहियों ने इनको मामले में मुक्त करवाने की बात कही थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो जांच की गई। जिसमें शिकायत सही पाई गई।

बारह घंटे में पकड़ लिया था

इमरान के साथ हुई करीब पचास लाख रुपए की इस लूट के मामले में पुलिस ने बहुत सख्त व जल्द कार्रवाई की। घटना के महज बारह घंटे में गिरफ्तारी कर ली थी। तीन-चार थानों की पुलिस ने एक साथ जुटकर महज बारह घंटे में गिरफ्तारी कर ली थी। 18 घंटे में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की