Search
Close this search box.

केंद्रीय कारागार में मोबाइल व पैकेट में नशीला पदार्थ फेंकने के मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। केन्द्रीय कारागार बीकानेर में धूम्रपान सामग्री व मोबाइल के पैकेट फेंकने के मामले में बीछवाल पुलिस ने एक और युवक को पकड़ा है। इससे पहले पुलिस एक बंदी और जेल के पास ढाबा संचालित करने वाले को गिरतार कर चुकी है।

तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। बीछवाल एसएचओ गोविंद सिंह चारण ने बताया कि पूगल के 38 डीओडीडी लधासर हालपता बंगलानगर निवासी दिनेश आचार्य उर्फ शिकारी पुत्र बृजलाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी केन्द्रीय कारागार बीकानेर के पास संचालित ढाबे पर धूम्रपान सामग्री व मोबाइल सप्लाई करने गया था। यह पुलिस जांच में खुलासा हुआ है। इससे पहले पुलिस ढाबा संचालक राम अवतार बन्ना और बंदी श्रवण सिंह सोढ़ा को गिरतार कर चुकी है।

यह है मामला बीकानेर केन्द्रीय कारागार में तीन सितंबर को बैरक नंबर एक के पास जेल प्रहरियों को एक पैकेट मिला। वहीं, बैरक संया तीन की छत पर 13 पैकेट व 10 पैकेट जमीन पर पड़े मिले, जिन पर टेप की हुई थी। पैकेटों में दो मोबाइल, पावर वटी आयुर्वेदिक औषधि के 10 पैकेट, 140 जर्दा पैकेट थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इस संबंध में बीछवाल थाने में जेल प्रहरी लक्ष्मण सिंह की ओर से मामला दर्ज कराया गया। केन्द्रीय कारागार में पैकेट मिलने का मामला धूम्रपान सामग्री व मोबाइल सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ा, रिमांड पर लिया

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की