Search
Close this search box.

तेज गति से चला रहे पिकअप सवार ने 2 वर्षीय मासूम को कुचला,मोके पर ही मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र के कावनी गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। यहां सड़क पार कर रही दो वर्षीय मासूम बच्ची को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान हीराई निवासी महेन्द्रसिंह की बेटी भाग्यश्री के रूप में हुई है, जो इन दिनों अपने ननिहाल कावनी गांव में रह रही थी। मंगलवार सुबह वह अपने नाना के साथ दूध देने निकली थी, तभी सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद परिजन बच्ची को आनन-फानन में पीबीएम अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे को चालक की लापरवाही बताया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की