बीकानेर,10 जून 2025। पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के तत्वावधान में एम.एम. ग्राउंड,बीकानेर में चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत आज एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और योग के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सैकड़ों बच्चों ने न केवल अपने हाथों से सुंदर और प्रेरणादायक चित्र बनाए,बल्कि उनमें गहरे भाव और संदेश भी उकेरे। किसी ने योग को आध्यात्मिक जागृति का माध्यम बताया, तो किसी ने पृथ्वी के संरक्षण का आह्वान किया। बच्चों ने वृक्षों, योग आसनों, ध्यान मुद्रा, जल संरक्षण, स्वच्छता जैसे विषयों को अपनी कल्पना और रंगों से जीवन्त रूप में प्रस्तुत किया।

शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि यह शिविर अब 25 जून तक चलेगा,जिसमें बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों से जोड़ने वाली विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ प्रतिदिन करवाई जा रही हैं। बच्चों को प्रतिदिन योगाभ्यास, प्राणायाम,खेलकूद एवं विभिन्न रचनात्मक प्रेरणादाई गतिविधियां व संवादात्मक सत्रों से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में प्रतिदिन विशेष अतिथि और प्रेरक वक्ताओं के माध्यम से बच्चों को जीवन निर्माण के लिए आवश्यक नैतिक मूल्यों और व्यवहारिक ज्ञान की प्रेरणा दी जा रही है। इन सत्रों का उद्देश्य बच्चों को आत्मविश्वासी,अनुशासित और सामाजिक रूप से सजग बनाना है।
आज की चित्रकला प्रतियोगिता में विकास जोशी,भवानी शंकर सांखला, कैलाश स्वामी,ऋतु जोशी,शोभा कच्छावा,गौरी जोशी,तुलसी सांखला, साक्षी किराडू,जयश्री रंगा,योगिता,टीना नायक आदि सेवाभावी कार्यकर्ता मौजूद रहे
-शिविर संयोजक-
नन्दकिशोर गहलोत
9252618154



