बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा 29 मई की शाम जवाहर नगर पार्क के पास राम मंदिर के आगे हुआ। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान अंत्योदय नगर निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो जयपुर रोड स्थित एक बाइक कंपनी में मिस्त्री का काम करता था। इस घटना के संबंध में रणजीत सिंह के बेटे हिम्मत सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार, रणजीत सिंह अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी राम मंदिर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रणजीत सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहा इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। नया शहर थाना पुलिस ने हिम्मत सिंह की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


