Search
Close this search box.

चाँदमल बाग के पीछे झाड़ियों में मिला शव,हत्या की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,शहर के गंगाशहर थानान्तर्गत एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के कुछ हिस्से को कुत्तों ने नोच दिया था। बताया जा रहा है कि चांदमल बाग के पीछे झाडिय़ों में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ पार्थ शर्मा व थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को फोन कर बुलाया। जिन्होंने शव को पीबीएम की मोर्चरी तक पहुंचाने में सहायता की। इस दौरान राजकुमार खडग़ावत,जुनैद खान,रमजान भाई,ताहिर हुसैन,मलंग बाबा,इमरान भाई,अयूब,शकील,इमली,लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नंदन कुमार बिहारी के रूप में हुई है। अनुमान है कि शव तीन चार दिन पुराना है। बाद में एफ एस एल टीम भी पहुंची। शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने इसको लेकर कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिये थाने बुलाया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की