Search
Close this search box.

नोखा में जेवरात व्यापारी से 10 लाख की लूट,दो बाइक पर सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नोखा,25 मई। नोखा कस्बे में शुक्रवार रात एक जेवरात व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी बाईपास सड़क पर अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। हियांदेसर गांव निवासी देवीलाल सोनी की जेवरात की दुकान नोखा गांव से बाईपास को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर स्थित है। वह हमेशा की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद कर गांव की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान बाईपास सड़क मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार युवक आए, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने देवीलाल को धक्का देकर गिरा दिया और सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बैग में 35 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच प्रारंभ की है। थाना अधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि लूट की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की