Search
Close this search box.

नयाशहर थाना क्षेत्र मे समाधि स्थल पर तोड़फोड़,2 पक्ष आमने-सामने

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित दशनामी गोस्वामी समाज के समाधि स्थल पर तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवादित भूमि पर ट्यूबवैल खुदवाने को लेकर यह विवाद हुआ है। पता चला है कि एक पक्ष द्वारा कथित रूप से विवादित भूमि पर ट्यूबवेल खुदवाने के प्रयास के दौरान दो पक्ष आमने सामने हो गये। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को बुलाना पड़ा। जानकारी मिली है कि ट्यूबवेल खुदाई के लिए जेसीबी मशीन लाई गई थी। जिससे समाधि स्थल पर तोडफ़ोड़ की गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब जांच का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। तनाव इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया,लेकिन समय रहते पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। वहीं,दशनामी गोस्वामी समाज ने आरोप लगाया है कि ट्यूबवेल खुदाई के नाम पर जानबूझकर समाधि स्थल को नुकसान पहुंचाया गया है,जिससे समाज में गहरा आक्रोश है। समाज के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की