Search
Close this search box.

होटल धरती धोरा की द्वारा विवाह समारोह में एक्सपायरी फूड परोसने पर दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जयपुर-जोधपुर बाइपास के होटल ‘धरती धोरा री में आयोजित भव्य शादी समारोह में शादी एक्सपायर्ड डेट की खाद्य सामग्री परोसने से कई लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी,दस्त और पेट दर्द से हालत बिगडऩे के बाद सभी लोगों को आनन- फानन में निजी अस्पताल पहुचाया गया। इनमें दो लड़कियों की हालत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हे नीजि होस्पीटल में भर्ती कराना पड़ा जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शहर के नत्थुसर गेट निवासी चांडक परिवार के शादी समारोह का आयोजन होटल ‘धरती धोरा री में किया था। समारोह में लाखों रूपये पैकेज पर भोजन और फूड्स सप्लाई होटल प्रबंधन की ओर से किया गया था। सोमवार शाम समारोह में शामिल हुए कई मेहमानों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगडऩी शुरू हो गई। इसका पता चलने पर जब चांडक परिवार के लोगों ने होटल प्रबंधन की ओर से सर्व किये जा रहे खाने और फूड्स आईटमों की जांच की तो उनमें ज्यादात्तर मसाले,कोल्ड ड्रिंक समेत अनेक फूड्स एक्सपायर डेट निकले। इसे लेकर जब परिवार के लोगों ने होटल संचालक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई तो वह अभद्रता पर उतर आया। इसकी सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षकों की टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार खाद्य निरीक्षकों की टीम ने मौके पर फूड्स आईटमों के सैंपल लिये है। इस मामले को संदीप चांडक की ओर से खाद्य सुरक्षा आयुक्त के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

ऐसे होटलों की क्यों नहीं होती जांच
वैसे तो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में दिखावटी शुद्ध के लिये युद्ध अभियान चलाकर छोटे व्यापारियों के खाद्य पदार्थों के नमूने लिये जाते है। लेकिन बड़ी बड़ी होटलों व रेस्टोरेन्टों तथा इस तरह के पैकेज पर समारोह वाली होटलों पर कार्रवाई नहीं की जाती। जो सवालों के घेरों में है। इसको लेकर अब विभाग व अधिकारियों पर ही लोग प्रश्न उठाने लगे है कि आखिर विभागीय अधिकारियों की इनसे क्या सांठगांठ है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की