Search
Close this search box.

हत्या के दोषी व्यक्तियों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले के बज्जू थानान्तर्गत एक बुजुर्ग की हत्या में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने आज पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर को एक ज्ञापन देकर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के पुत्र चक 3 एम.डी.एम. मोडायत निवासी उम्मेद सिंह की अगुवाई में मिले शिष्टमंडल ने एसपी को अवगत कराया कि 26 फरवरी की रात को उनके पिता ठा. गज्जू सिंह मृत अवस्था में मिले थे। जिनके मुंह व गले पर चाकू से वार के निशान भी पाएं गये। जिसकी नामजद एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। परन्तु पुलिस अनुसंधान अधिकारी के द्वारा आज दिन तक किसी भी दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ना ही पुलिस अधिकारी के द्वारा पावों के जूतों के निशान के आधार पर किसी भी प्रकार की खोजबीन नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं थानाधिकारी व अनुसंधान अधिकारी गिरफ्तारी को लेकर कोई संतोषजनक जबाब तक नहीं दे रहे है। शिष्टमंडल का आरोप है कि नारको टेस्ट का बहाना कर बज्जू पुलिस एफ.आई.आर में अपनी निष्क्रियता दिखा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में भय का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र मुलजिमान को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भविष्य में धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की