Search
Close this search box.

बीकानेर में रात को लुटेरों का आतंक,कार सवार लुटेरों ने 5 पेट्रोल पंप को बनाया निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News,बीकानेर। जिलें में इन दिनों बदमाशो का आतंक बना हुआ है अब से कुछ दिन पहले डेढ़ करोड़ रुपये लूटने का मामला अभी पूरी तरीके से निपटा नही है इस बीच शुक्रवार को एक और बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के नोखा,जसरासर,मैनसर,लालगढ़ और जोगलसर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की रात पेट्रोल पम्पो को निशाना बनाया और लूट को अंजाम देने की कोशिश की। वही एक पेट्रोल पम्प पर इन बदमाशो ने 8 हजार रुपये लूटकर ,लूट की वारदात को भी अंजाम दे दिया वही एक अन्य पेट्रोल पंप पर पत्थरबाजी कर पेट्रोल पम्प पर लगे कांच तोड़ गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नही हो पाई वही इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आये थे। बरहाल पुलिस सरगर्मी से इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की