Search
Close this search box.

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर चला विशेष अभियान,कईयों को थमाया नोटिस,वसूल किया जुर्माना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर, 13 फरवरी। नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष के निर्देशानुसार निगम द्वारा बुधवार को विशेष अभियान चलाकर पवनपुरी के शनि मंदिर से नागणेची मंदिर तक के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व आवासीय परिसरों के बकाया नगरीय विकास कर की वसूली कार्य लेजर तथा 51 नवनिर्मित प्रतिष्ठानों/आवासियो परिसरों को चिन्हित करते हुए नगरीय विकास शुल्क जमा करवाने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस, फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुमति, भू-उपयोग परिवर्तन सम्बंधित कार्यों को 7 दिवस में निगम कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन व अन्य कार्यवाही करवाने के लिए निर्देशित किया गया। युजर चार्ज के तौर पर 20,700 रुपए मौके पर ही वसूल किए गए। कार्यवाही निगम उपायुक्त श्री कुलराज मीना, वित्तीय सलाहकार श्री धीरज जोशी, पुलिस निरीक्षक श्री प्रदीप सिंह, श्री अशोक माली, श्री प्रतीक झा, सुश्री आकांक्षा पाण्डेय, श्रीमती अर्चना भादू, राजस्व निरी., श्री वरुण भदौरिया, वरिष्ठ सहायक, श्री जितेन्द्र, श्री रविन्द्र, सहा. राजस्व निरी., श्री रमेश बारासा, कार्य. स्वच्छता निरी., जमादार, व अन्य निगम दल, होमगार्ड आदि उपस्थित रहे।

आयुक्त श्री मयंक मनीष द्वारा बताया गया की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा बीकानेर शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार की कार्यवाही करते हुए सीज की कार्यवाही भी की जायेंगी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की